प्रियंका गांधी ने बताया उनकी नजर में कौन है सबड़े बड़ा देशभक्त, BJP से पूछे ये सवाल

सक्रिय राजनीति में आने के बाद मंगलवार को पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित किया। गुजरात में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी की सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि इस वक्त देश में जो हो रहा है उससे वो दुखी हैं। इस दौरान मतदाताओं से जागरुक होने की अपील की। प्रियंका गांधी ने कहा कि जागरुक होने से बड़ी देशभक्ति और कुछ नहीं। गांधीनगर के अदालाज गांव में आयोजित पार्टी की इस रैली में उनके साथ यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी मौजूद थीं।

लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा ”मैं साबरमती गई जहां से गांधीजी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया था। मेरे दिल में ऐसी भावना जागी कि आंखों में आंसू आ गए। देशभक्ति के बारे में सोचा, जिन्होंने देश के लिए जान दे दी। ये देश प्रेम, सद्भावना और आपसी प्यार के आधार पर बना है। यहीं से गांधीजी ने प्रेम, अहिंसा और सद्भावना की आवाज उठाई थी, मुझे लगता है कि यहीं से आवाज उठनी चाहिए। जो लोग आपकी फितरत की बात करते हैं, उन्हें ये बताइए कि आपकी फितरत क्या है? देश की फितरत है कि नफरत की हवाओं को प्रेम और करुणा में बदलेगी, हर जर्रे से सच्चाई को निकालेगी।”

अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने कहा कि इस वक्त की जरूरत ये है कि फिजूल के मुद्दे नहीं उठाए जाएं, बल्कि वो मुद्दे उठाएं जो आपको आगे ले जाए। आपकी जागरुकता ही इन मुद्दों को आगे लाएगी। उन्होंने रैली में आए लोगों से अपील की इस बार सोच समझकर फैसला लें। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल किया कि देश के करोड़ों लोगों को नौकरियां देने का वादा किया था। वो पूरा नहीं किया। जो रोजगार का वादा किया गया था वो कहां है, जो 15 लाख खाते में आने चाहिए थे वो अब तक क्यों नहीं आए?

आपको बता दें कि मंगलवार को गुजरात में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। यहां कांग्रेस के करीब-करीब सभी बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। पार्टी ने साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के साथ दिन की शुरुआत की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

14 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

14 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.