Categories: IndiaIndia NewsNews

कुंभ में ‘सियासी डुबकी’ लगाएंगी प्रियंका गांधी, बीजेपी को उसी की चाल से देंगी मात!

प्रियंका गांधी 4 फरवरी को कुंभ में डुबकी लगाने के साथ ही अपनी सियासी पारी की औपचारिक शुरुआत करेंगी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी बहन के साथ रहेंगे।

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी अब जल्द ही सक्रिय राजनीति में उतर सकती हैं। खबर है कि बीजेपी को उसी की काट से मात देने के इरादे से प्रियंका गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलेंगी और 4 फरवरी को कुंभ में डुबकी के साथ ही वो अपनी सियासी पारी की औपचारिक शुरुआत करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी बहन के साथ रहेंगे। प्रियंका गांधी 4 फरवरी को ही राहुल गांधी के साथ लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती हैं। 4 फरवरी को कुंभ का दूसरा शाही स्नान है। इसी दिन मौनी अमावस्या भी है।

खबरों के मुताबिक अगर किसी वजह से राहुल और प्रियंका को 4 फरवरी को कुंभ में स्नान करने का मौका नहीं मिलता है, फिर दोनों 10 फरवरी को पवित्र डुबकी लगाएंगे। इस दिन तीसरा शाही स्नान है। ये पहला मौका होगा जो दोनों संगम में डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी साल 2001 में कुंभ गई थीं और पवित्र डुबकी लगाई थी।

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान ही कांग्रेस ने सॉफ्ट हिंदुत्त की राह पकड़ी थी। तभी से राहुल गांधी के अलग-अलग मंदिरों में जाने का सिलसिला जारी है। इस दौरान कांग्रेस का प्रदर्शन भी सुधरा। कांग्रेस ने कर्नाटक में भी दोबारा सरकार बनाई। राजस्थान और मध्यप्रदेश में बीजेपी को हराया। छत्तीसगढ़ में तो भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा ही साफ कर दिया। अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्तव की राह पर चल 2019 में जीत का परचम लहराने की फिराक में है।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी को 2019 में होने वाले आम चुनाव को देखते ही पूर्वी यूपी का महासचिव नियुक्त किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोकसभा की करीब 42 सीटें पर जिस पर बीजेपी की अच्छी पकड़ है। 2014 में बीजेपी ने ज्यादातर सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सिर्फ अमेठी और रायबरेली में जीत मिली थी।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

18 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.