…जब प्रियंका गांधी ने पूछा वराणसी से चुनाव लड़ जाऊं?

रायबरेली में जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे चुनाव लड़ने की अपील की और कहा कि आपके लड़ने से पूरे पूर्वांचल में हवा बनेगी, तब उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा वाराणसी से चुनाव लड़ जाऊं क्या?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जब से पूर्वी यूपी की कमान मिली है तभी से वो जोर-शोर से पार्टी के लिए प्रचार करने में जुटी हैं। तीन दिनों की बोट यात्रा के बाद प्रियंका गांधी एक बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने भाई के लिए अमेठी में वोट मांगा, तो गुरुवार को मां सोनिया गांधी के लिए रायबरेली में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने जब उनसे चुनाव लड़ने की अपील की और कहा कि आपके लड़ने से पूरे पूर्वांचल में हवा बनेगी, तब उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा वाराणसी से चुनाव लड़ जाऊं क्या? रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं बीच पूरी बातचीत अनौपचारिक तौर पर रही। बता दें कि वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है।

आपको बता दें कि बुधवार को अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि पार्टी जो जिम्मदारी देगी उसे निभाऊंगी। पार्टी कहेगी तो चुनाव जरूर लड़ूंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी तीन दिन के यूपी दौरे पर हैं। शुक्रवार को वो राम की नगरी अयोध्या में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

उत्तर प्रदेश में 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली थी। रायबरेली सीट से सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी, जबकि अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जीत मिली थी। कांग्रेस को मजबूत करने के मकसद से राहुल गांधी ने प्रियंका का पूर्वांचल की जिम्मेदारी दी है। महासचिव बनने के बाद वो तीसरी बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

5 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

5 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.