लोकसभा चुनाव 2019: एसपी के 5 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, 2 बार की विधायक पूजा पाल की बदली सीट

समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपने पांच प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। यह पार्टी की दसवीं सूची है। इसके साथ ही पार्टी अब तक 27 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है।

लिस्ट में जो सबसे चौकाने वाली बात है वो ये कि इस बार पूजा पाल इलाहाबाद की जगह उन्नाव से चुनावी मैदान में हैं। पूजा पाल प्रयागराज के बाहुबली विधायक रहे राजू पाल की पत्नी हैं। इसके अलावा पार्टी ने मुरादाबाद से नासिर कुरैशी, बरेली से भगवत शरण, झांसी से श्याम सुंदर सिंह यादव और कुशीनगर से नथुनी प्रसाद कुशवाहा को टिकट दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया

पूजा पाल दो बार बीएसपी के टिकट पर इलाहाबाद शहर के पश्चिमी से विधायक रही हैं। 2007 में पूजा ने बाहुबली अतीक अहमद के भाई खालिद अमीन को हराया था। जबकि 2012 में उन्होंने अतीक अहमद को करीब 10 हजार वोटों से हराया था। हालांकि एक साल पहले बीएसपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

आपको बता दें कि कि यूपी में एसपी और बीएसपी के बीच 38-37 सीटों का बंटवारा हुआ है। RLD के लिए मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा की सीट छोड़ दी गई है। इसके अलावा गठबंधन ने ये तय किया है कि अमेठी और रायबरेली की सीट पर वो अपना उम्मीवार नहीं उतारेगी। अमेठी राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है, जबकि रायबरेली उनकी मां का संसदीय क्षेत्र हैं। अमेठी में बुधवार को और रायबरेली में गुरुवार को कांग्रेस महासिचव प्रियंका वाड्रा ने चुनाव प्रचार किया है।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.