Categories: IndiaNews

प्रियंका गांधी ने सियासी सफर शुरू करने से पहले भेजा संदेश, बोलीं- नई रानजीति की शुरूआत करने आ रही हूं लखनऊ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सियासी पारी की शुरूआत सोमवार को लखनऊ से करने जा रही हैं। इस बात का उन्होंने संदेश दिया है।

प्रियंका गांधी ने अपने एक संदेश में कहा, “मैं सोमवार को लखनऊ में आ रही हूं। मैं आशा करतू हूं कि हम मिलकर एक नई राजनीति की शुरूआत करेंगे, आप उस राजनीति के हिस्सा होंगे। युवा, महिलाएं और दबे कुचलों सभी की आवाज सुनी जाएगी। आइए मिलकर राजनीति का एक नया भविष्य तैयार करते हैं।”

खबरों के मुताबिक, प्रियंका गांधी लखनऊ में सोमवार को एक रोड शो करेंगी। इस रोड शो में पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। राजनीति में एंट्री के बाद प्रियंका गांधी का ये पहला रोड शो होगा। ऐसे में कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की ये कोशिश है कि प्रियंका के इस रोड शोक को हिट बनाया जाए। जाहिर हैं प्रियंका के इस धमाकेदार एंट्री से पूरे उत्तर प्रदेश में पॉजिटिव संदेश जाएगा। इसका सीधा असर आगामी लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा।

बीते 23 जनवरी को राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के पार्टी महासचिव बनाने पर मुहर लगाई थी। पार्टी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। उत्तर प्रदेश में लगभग खत्म हो चुकी कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने की प्रियंका पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लोकसभा चुनाव प्रियंका गांधी के लिए सबसे बड़ा मौका है, जिसकी ओर पहला कदम वो सोमवार को प्रियंका लखनऊ में रोड शो करके रखने जा रही हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.