Categories: IndiaIndia NewsNews

वीडियो: प्रियंका गांधी कांग्रेस में नई रौशनी लाएंगी!

प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव बनने के बाद 16वें दिन कार्यभार संभाल लिया है। बुधवार को प्रियंका गांधी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और पार्टी कार्यकर्ताओं से आगे की रणनीति पर चर्चा की।

प्रियंका गांधी के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा। उनके समर्थकों ने ”प्रियंका गांधी आई हैं, नई रौशनी लाई हैं” के नारे लगाए। आपको बता दें कि 23 जनवरी को कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया था।

[wpvideo GuM0moJy]

महासचिव बनाए जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वो बहुत खुश हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका को फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दी गई है। जबकि उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी को कमरा अलॉट किया गया था। प्रियंका उसी कमरे में काम करेंगी जिसमें अध्यक्ष बनने से पहले राहुल गांधी काम किया करते थे।

फोटो: न्यूज़ नुक्कड़

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी संभाला कार्यभार

प्रियंका गांधी के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कामकाज शुरू कर दिया है। सिंधिया ने कमरे में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद कार्यभार संभाला। सिंधिया का कमरा प्रियंका के कमरे के सामने ही है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पास सिर्फ 2 लोकसभा सीट है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.