Categories: IndiaNews

वाराणसी: प्रियंका की कार के आगे बेसुध होकर नाचे कार्यकर्ता, इस वीडियो को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा बुधवार को बनारस के अस्सी घाट पर जाकर खत्म हो गई। तीन दिनों तक गंगा के अलावा प्रियंका ने रोड के जरिए भी यात्रा की।

प्रियंका गांधी की यात्रा की तस्वीरें और वीडियो जो कैमरे में कैद हुए वो उनकी लोकप्रियता कि कहानी को बयान करते हैं। बीजेपी भले ही प्रयंका गांधी की यात्रा को फ्लॉप बताने पर तुली हो, लेकिन कहते हैं कि तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलतीं। प्रियंका की यात्रा की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उससे साफ जाहिर होता है कि उनकी यात्रा कई मायनों में सफल रही। उनकी यात्रा के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका की कार के सामने कुछ लोग बेसुध होकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका गांधी के नारे भी लगा रहे हैं। वीडियो में भारी भीड़ भी देखी जा सकती है।

मिर्जापुर के चुनार से प्रियंका गांधी की यात्रा बुधवार को सुबह 11 बजे के बाद रवाना हुई। जैसे ही उनका काफिला वाराणसी की सीमा में प्रवेश किया। उनके काफिले के आसपास समर्थकों और चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। प्रियंका रामनगर पहुंचीं, जहां उनका लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लाल बहादुर शास्त्री के घर भी गईं। यहां से प्रियंका गांधी गंगा के रास्ते स्टीमर पर सवार होकर अस्सी घाट पहुंचीं। वहां पर भी उनके समर्थकों और चाहने वालों का हुजूम उमड़ा। हर कोई प्रियंका गांधी से मिलने चाहता था। प्रियंका गांधी ने सभी से बात की उसके बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हो गईं। इस दौरा वाराणी की गलियों में भी भारी भीड़ देखने को मिली।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.