फोटो: सोशल मीडिया
समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने पुलवामा हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले को साजिश बताया है और कहा कि सरकार बदलने पर पूरा मामले में की जांच होगी।
उन्होंने कहा, ”पैरा मिलिट्री फोर्सेस बीजेपी की सरकार से दुखी है। वोट के लिए जवानों को मार दिया गया। सरकार के बदलने पर इस पूरे केश का जांच होगी और बड़े-बड़े लोग जेल जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के बीच चेकिंग नहीं होती है। जवानों को आम बस में भेज दिया गया। ये साजिश है।”
रामगोपाल यादव के इस बयान को बीजेपी ने बहुत घटिया बताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”रामगोपाल का बयान घटिया राजनीति का उदाहरण है। CRPF जवानों और शहादत पर सवाल खड़े करने और उनका मनोबल तोड़ने वाले इस बयान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।”
आपको बता दें कि इस साल 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन हमला हुआ था। जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.