जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। फरवरी में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जैश कमांडर सज्जाद बट्ट को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।
सज्जाद के साथ ही जवानों ने एनकाउंटर में एक और आतंकी को ढेर कर दिया है। इस पूरे ऑपरेशन में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है। आपको बता दें कि इस साल फरवरी में पुलवामा में आतंकियों ने जवानों की गाड़ी को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। बाताया जा रहा है कि जिस दूसरे आतंकी को सुरक्षाबलों ने मारा है। वो 17 जून को पुलवामा में सेना की गाड़ी में हुए IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था।
खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों को जानकारी मीली थी कि दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं, जवाबी कार्रवाई में जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। इससे पहले सोमवार को भी अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.