पंजाब: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 21 की मौत, चीख-पुकार के बीच लाशों के ढेर में अपनों को तलाशते लोग

पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, और 10 लोग घायल हैं। मौके से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।

फैक्ट्री में धमाके के बाद बटाला में हड़कंप मच गया। चारों तरफ मलबे का ढेर नजर आ रहा था। लोगों को ये समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। मलबे के ढेर में लाशों के चीथड़े उड़ गए थे। फैक्ट्री में धमाके बाद शुरूआत में ये खबर आई कि इमारत में 50 लोग फंसे हुए हैं। शुरूआत में सिर्फ घायलों की खबर आई थी।

फैक्ट्री में धमाके की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के परिजनों को जैसे ही धमाके के बारे में खबर मिली वो भी मौके पर पहुंच गए। लाशों का ढेर देख कर मौके पर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

फैक्ट्री में काम करने वाले जिन मजदूरों की मौत हुई है, उनके घरों में कोहराम मच गया है। अभी भी कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की भी आशंका है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।

जिस पटाखा फैक्ट्री में ये धमाका हुआ है वो बटाला-जालंधर रोड पर हंसली इलाके में है। जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त फैक्ट्री में 50 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.