Categories: IndiaNews

मोदी के आगे झुक गए राहुल? ‘चौकीदार चोर है’ के लिए मांगनी पड़ी माफी!

लोकसभा चुनाव में जिस नारे को हथियार बनाकर राहुल गांधी, पीएम मोदी पर ताबड़तोड़ हमले बोल रहे थे, आज उन्हें उसी ‘चौकीदार चोर है’ नारे के लिए माफी मांगनी पड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है।

दरअसल जिस वक्त राफेल डील पर दोबारा सुनावई करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था। उस वक्त उत्साहित होकर राहुल गांधी ने कहा था कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि चौकीदार चोर है। वास्तव में सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं की थी, सिवाय राफेल डील पर दोबारा सुनवाई करने के फैसले के अलावा। राहुल गांधी ये बयान देकर फंस गए थे। उनके इस बयान पर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था। जिस पर उन्हें माफी मांगनी पड़ी है।

राहुल गांधी ने इस मामले में मांगी है माफी:

सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील के पिछले फैसले को चैलेंज करते हुए एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से यह मांग की गई थी कि वह पुनर्विचार याचिका पर दोबारा सुनवाई करे। याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि राफेल डील में गड़बड़ी को लेकर उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर सुनवाई की थी कि राफेल डील की सुनवाई की जाए या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा था कि राफेल डील में कई ऐसे सबूत सामने आए हैं, जिन्हें साक्ष्य माना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ताओं ने जो सबूत पेश किए हैं, उस पर सुनवाई की जा सकती है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि वह राफेल डील पर विस्तृत सुनवाई करेगा। जैसे ही सुप्रीम कोर्ट से ये फैसला आया था राहुल गांधी झूम उठे थे। इस फैसले के बाद उत्साहित राहुल गांधी ने बयान दे दिया था कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि ‘चौकीदार ही चोर है’। राहुल गांधी को इसी बयान पर माफी मांगनी पड़ी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.