फोटो: सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील को मान लिया है जिसमें उन्होंने शाहरुख खान समेत दूसरे बड़े सिलेब्रिटीज से कहा था कि वो लोग जनता को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करें।
पीएम ने शाहरुख खान के अलावा विपक्षी दलों के लगभग सभी बड़े नेताओं, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, खिलाड़ियों, बॉलीवुड हस्तियों से ट्वीट कर लोगों को वोट देने के लिए जागरुक करने की अपील की थी। पीएम के निवेदन पर किंग खान ने केवल लोगों से वोट देने की अपील की, बल्कि एक वीडियो भी बनाया। शाहरुख खान ने वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है।
शाहरुख खान ने वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी को टैग किया और लिखा, ”पीएम साहब नरेंद्र मोदी ने क्रिएटिविटी के लिए बोला था। मैं थोड़ा लेट हो गया। आप मत होना वोट देने में। वोटिंग केवल आपका हक ही नहीं बल्कि शक्ति है। कृपया इसका इस्तेमाल करें। धन्यवाद।”
शाहरुख खान की इस अपील पर खुशी जताई है। पीएम ने भी शाहरुख खान को टैग करते हुए ट्वीट किया। पीएम ने लिखा, ”आप की इस अपील पर पहली बार वोट देने वाला युवा ध्यान देगा और मतदान देने के लिए बाहर निकलेगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.