Categories: IndiaNews

सिर्फ राहुल गांधी ने आतंकी को ‘जी’ नहीं कहा, आतंकियों को ‘जी’ कहने का कांग्रेस का ये रहा इतिहास!

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी मसूद अजहर को जी कहकर बुलाया और हंगामा खड़ा हो गया।

जिस आतंकी ने 40 बहनों की मांगें सूनी कर दीं। उसे जी कहकर बुलाना देश की जनता को कतई गवारा नहीं है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी बोल रहे थे। उन्होंने पुलवामा हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो आतंकी पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार है। उस आतंकी को मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कंधार ले जाकर छोड़ा था। राहुल गांधी अपने अंदाज में बोल रहे थे, उन्होंने कहा एनएसए एक प्लेन पर मसूद ‘अजहर जी’ को ले गए और पाकिस्तान के हवाले कर दिया। मसूद अजहर को इधर राहुल गांधी ने ‘जी’ कहा और उधर बीजेपी ने बवाल खड़ा कर दिया। और कुछ ही मिनटों में राहुल गांधी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे।

ये पहली बार नहीं है जब किसी कांग्रेसी नेता की आतंकी को जी कहने पर लताड़ लगी है। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहकर संबोधित किया था। ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कैसे ‘ओसामा जी’ इतने सालों तक पाकिस्तान की मिलिट्री एकेडमी के पास रह रहे थे, और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। दिग्गिवजय सिंह के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।

दिग्विजय सिंह ने ओसामा बिन लादेन को जी कहकर संबोधित करने के 6 साल बाद सफाई दी थी। दिग्विजय ने कहा था कि उन्होंने व्यंग्य के रूप में ओसामा को जी कहकर बुलाया था। जिस वक्त दिग्विजय सिंह ने ओसामा को जी कहकर बुलाया था उस वक्त देश में चुनाव नहीं थे। लेकिन इस वक्त देश में चुनाव होने वाला है। तारीखों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में बयानबाजी का खेल आगे भी जारी रहेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.