Categories: IndiaIndia NewsNews

राहुल गांधी इस रणनीति से बन गए ‘जीरो’ से ‘हीरो’!

राहुल गांधी की आज से ठीक एक साल पहले 11 दिसंबर को कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई थी। तब से लेकर अब तक लगातार राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी के एक साल बाद आए पांच राज्यों के चुनावी नतीजे कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। दो राज्यों छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। जबकि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बीेजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया है। कांग्रेस ने यहां दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान मेंं भी जीत के बाद कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। मध्यप्रदेश मेंं भी पंजे ने कमल को उखाड़ फेंका है और शिवराज को 15 साल के बाद सत्ता से बेदखल कर दिया है। हालांकि मिजोरम कांग्रेस के हाथ से निकल गया। तेलंगाना में राहुल की पार्टी कोई बड़ा उलटफेर नहीं कर पाई है।

आज से ठीक एक साल पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कमान संभाली थी। राहुल गांधी ने 4 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके पक्ष में 86 लोगों ने प्रस्ताव दिया था। अध्यक्ष पद के लिए किसी दूसरे उम्मीदवार के नामांकन नहीं दाखिल करने की वजह से पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने 11 दिसंबर को राहुल गांधी के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी थी।

जब राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई थी। उस वक्त बीजेपी समेत दूसरी पार्टियों ने उनकी ताजपोशी पर सवाल खड़े किए थे। हर कोई यही कह रहा था कि राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस का हाल और बेहाल होगा, लेकिन एक साल बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सबको गलत साबित कर दिया है। राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद ही कांग्रेस लगातार बेहतर कर रही है। राहुल गांधी की सधी हुई रणनीति और और आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने के हौसले ने आज कांग्रेस पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचा दिया है। हालांकि राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस गुजरात मेंं विधानसभा चुनाव हार गई थी, लेकिन पिछली बार के मुकाबले उसका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था।

गुजरात में राहुल के लीडरशिप में कांग्रेस के प्रदर्शन में जो सुधार हुआ वो लगातार जारी रहा। कर्नाटक में कांग्रेस सबसे पार्टी बनकर उभरी और जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई। यहां पर जीत के बाद राहुल ने सत्ता पर वार की रणनीति अपनाते हुए बीजेपी सरकार पर हमले तेज कर दिये। किसानों की बदहाली, राफेल डील, नोट बंदी समेत कई मुद्दों को लेकर सत्ता पर जमकर हमला किया। ये राहुल गांधी की रणनीति का ही नतीजा है कि तीन राज्यों पर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अब जब देश लोकसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ा है, ऐसे में तीन राज्यों मेंं कांग्रेस की बड़ी जीत ने ये तो साबित कर दिया है कि आने वाले दिनों में बीजेपी को राहुल गांधी से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.