Categories: IndiaNews

चुनाव के नतीजों पर राहुल बोले, घमंड ने घोंट दिया बीजेपी का गला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया बब्बर शेर

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में पहुंचे। उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ देखी जा सकती थी।

पार्टी कार्यालय में पहुंचते ही राहुल गांधी मीडिया से मुखातिब हुए। राहुल के सामने मीडिया का सवाल था कि इस शानदार जीत पर आप क्या कहेंगे। सबसे पहले उन्होंने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में शानदार जीत के लिए राज्य की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि इस जीत ने दर्शा दिया है कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बब्बर शेर है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी का घमंड उसे ले डूबा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कांग्रेस मुक्त सोच है। ये हमारी सोच नहीं है। राहुल ने बेहद सहज लहजे में कहा कि मैंने बीजेपी और पीएम मोदी से बहुत कुछ सीखा है। राहुल ने कहा कि युवाओं, किसानों और देश के गरीबों की आवाज सुननी चाहिए ये मैंने उनसे ही सीखा है। लेकिन उन्होंने इस वर्ग की आज को सुनना बद कर दिया था और नतीजा उनके सामने है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विकास के मुद्दे पर मोदी जी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वे लोकसभा चुनाव के दौरान किसानों, बेरोजगार युवाओं और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करते थे। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद पीएम मोदी को खुद भष्टाचार में लिप्त पाया गया। राफेल सौदे में क्या हुआ पूरी दुनिया जानती है। राहुल ने कहा कि जनता बीजेपी और पीएम मोदी के धोखे को समझ चुकी है और जनता ने इस चुनाव में जवाब दे दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी की विचार धारा के साथ है। हम उनसे आगे भी लड़ते रहेंगे। राहुल ने कहा कि आज हमारी जीत हुई और आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हमारी जीत होगी।

प्रेस से बात करते हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए हुए वादों को भी कांग्रेस अध्यक्ष ने दोहराया। उन्होंने कहा ही हमारी पार्टी ने किसानों से उनका कर्ज माफ करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी हम किसानों का कर्ज माफ करने की प्रकिया शुरू कर देंगे। अपने इस प्रेस कांफ्रेंस में दूसरी पार्टियों को साथ लेकर चलने का भी उन्होंने संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बीएसपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सोच एक है। ये सभी पार्टियां बीजेपी की सोच के खिलाफ हैं। उन्होंने इन पार्टियों के साथ आगे चलने की बात भी कही।

राहुल गांधी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सीएम के चुनाव के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में आपसी सहमति से हम सीएम उम्मीदवार की घोषणा करेंगे, इसमें कहीं कोई परेशानी नहीं है। राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत सीएम पद के बड़े दावेदार हैं। वहीं मध्य प्रदेश में राज्य के मौजूदा पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्या सिंधिया सीएम पद के दावेदार हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इन दोनों राज्यों में सीएम का चुनाव करना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.