Categories: IndiaNews

बहन को महासचिव बनाने के बाद राहुल बोले- यूपी में कांग्रेस का हो सीएम, अब ये प्रियंका की जिम्मेदारी

दो दिवसीय अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि बतौर पार्टी महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनीं उनकी बहन प्रियंका गांधी यह सुनिश्चित करेंगी कि यूपी का शासन अब कांग्रेस के सीएम के पास हो।

एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज मैंने प्रियंका को उत्तर प्रदेश का महासचिव बना दिया है। अब वह यहां पर कांग्रेस का अपना सीएम बैठाने का काम करेंगी।”

अपने इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी अब अपनी पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश की जंग लड़ेगी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अमेठी के फुर्सतगंज पहुंचने पर 18 विकास संबंधी परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

अमेठी में कई जगहों पर राहुल और प्रियंका की तस्वीरों के साथ पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने के बाद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी कई जगहों पर उत्सव का माहौल देखा गया।

लखनऊ की सड़कों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक नाचते और जयकारे लगाते हुए खुशियां मना रहे थे। एक जगह प्रियंका गांधी और उनकी दिवंगत दादी इंदिरा गांधी के बीच समानता बताते हुए पोस्टर पर लिखा हुआ था- ‘वापस आई इंदिरा’

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.