Categories: IndiaNews

कांग्रेस को कल तक पानी पी-पीकर कोसने वाले अरविंद केजरीवाल को अब राहुल गांधी कबूल हैं!

कल तक कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोसने वाली आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए तैयार हो गई है।

दिल्ली में वक्फ बोर्ड के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक और राज्य के मुख्यमंत्री ने यह साफ कर दिया कि उन्हें कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को समर्थन देने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी के अलावा कोई भी देश का प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए खड़ा होगा उनकी पार्टी उसे समर्थन देगी। मतलब साफ है कि उन्हें अब राहुल गांधी के नाम पर भी कोई परेशानी नहीं है।

ये वही केजरीवाल हैं जब उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी तो आए दिन कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताकर कोसते रहते थे, लेकिन अब उनकी नजर में सब कुछ ठीक है।

इसी कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि आप लोग बीजेपी को हटाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए, बाद में अगर कांग्रेस को समर्थन देना पड़ा तो हम देंगे। उन्होंने आगे कहा कि अभी कोई मुझसे बाहर कह रहा था कि साहब कांग्रेस को वोट इसलिए देंगे क्योंकि प्रधानमंत्री भी उन्हीं का बन जाए। उन्होंने कहा कि हम यह कह रहे हैं कि अगर प्रधानमंत्री उन्हीं का बना दो तो हम उसे सपोर्ट कर देंगे।

सभी को याद है कि जब आम आदमी पार्टी वजूद में आई थी, तब दिल्ली और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। उस वक्त केंद्र और दिल्ली दोनों ही सरकारों को केजरीवाल भ्रष्ट बुलाते थे। यहां तक की सार्वजनिक मंचों से तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित पर एफआईआर दर्ज कराने की बात करते थे। लेकिन अब वक्त बदल चुका है। अब उन्हें सब कुछ ठीक लग रहा है। ये सवाल इस लिए उठाए जा रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने कहा था कि वह राजनीति को बदलने आई है, देश की राजनीति तो नहीं बदली, लेकिन आम आदमी पार्टी जरूर बदल गई।

Ashish Ranjan

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.