हार के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे राहुल हुए भावुक, बोले- अमेठी आकर बहुत खुश हूं, यहां आना घर आने जैसा

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पहली बार बुधवार को राहुल गांधी अमेठी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने निर्मला शैक्षिक संस्थान में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इस बैठक से मीडिया को दूर रखा गया। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि वो अमेठी नहीं छोड़ेंगे और लगातार यहां आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बहन प्रियंका वाड्रा भी यहां आती रहेंगी।

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि वे हार से निराशा न हों, और क्षेत्र में जाकर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अब वो वायनाड से सांसद हैं, इसलिए ज्यादा समय उन्हें वहां देना होगा। फिर भी यहां के कार्यकर्ताओं को जब भी उनकी जरूरत होगी, वो हमेशा उनके साथ खड़ा रहेंगे।

अमेठी पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया और उन्होंने खुशी जाहिर की। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “अमेठी आकर बहुत खुश हूँ। अमेठी आना घर आने जैसा लगता है।”

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.