कर्नाटक के बाद गोवा में भी कांग्रेस में फूट सामने आई है। गोवा में कांग्रेस ने जिस शख्स को अपने विधायकों का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंपा था, वही शख्स दस विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गया।
15 विधायकों वाली कांग्रेस के पास सिर्फ पांच विधायक रह गये हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि नेता विपक्ष चन्द्रकांत कावलेकर भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जो विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं, उन्हें बीजेपी अध्यक्ष से मिलवाया जाएगा। 40 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी के साथ 17 विधायक थे। जबकि कांग्रेस के 10 विधायकों के साथ आने के बाद अब बीजेपी के 27 विधायक हो गए। गोवा फॉरवर्ड पार्टी और निर्दलीय पहले से ही बीजेपी को समर्थन दे रहे हैं। इस तरह से कांग्रेस के पास अब केवल 5 विधायक बचे हैं।
कांग्रेस के जिन 10 विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन की हैं, उन्हें सीएम प्रमोद सावंत खुद दिल्ली लेकर पहुंचे हैं। जहां उनकी मुलाकात बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से होगी। गोवा के सीएम प्रमोद सांवत ने दावा किया कि कांग्रेस के ये विधायक अंतर आत्मा की आवाज़ पर बीजेपी के साथ आए हैं। उन्हें किसी तरह का लालच नहीं दिया गया है।
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने वाले विधायकों ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। विधायकों ने कहा कि उन्हें ये भी यकीन है कि मोदी के शासन में ही गोवा में विकास हो सकता है। विधायकों ने कहा कि वो मौजूदा सीएम के काम करने के तरीके से बेहद प्रभावित हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.