आखिरी चरण के प्रचार का थमा शोर, राहुल ने पीएम पर दागे सवालों के तीर, अपने पहले प्रेस कांफ्रेंस में जवाब नहीं दे पाए मोदी!

लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम गया। चुनाव प्रचार का शोर थमने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस से बात की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस से बात करते हुए पीएम मोदी द्वारा 5 साल के कार्यकाल पूरा करने के बाद पहला प्रेस कांफ्रेंस करने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं, ऐसे में मैं भी सवाल पूछ लेता हूं कि मैंने राफेल को लेकर जो सवाल पूछे थाे। मैं उन्हें भ्रष्टाचार पर बहस की चुनौती दी थी, लेकिन उन्होंने मुझसे बहस नहीं की और न ही मेरे सवालों का जवाब दिया ऐसे क्यों है।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की फिलॉसफी हिंसा की है और उन्होंने मेरे और मेरे परिवार के बारे में काफी कुछ कहा, लेकिन मैंने उनके माता-पिता के बारे में कुछ नहीं कहा।

एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष की भूमिका को बखूबी निभाया है। हमने पीएम मोदी और उनकी सरकार को घेरा। उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। हमने पूरे देश में किसानों का मुद्दा उठाया। उनसे जो वादा किया उसे पूरा किया है। हमने प्रभावी ढंग से जनता के मुद्दे उठाए। मोदी जी के पास असीमित धनबल, मार्केटिंग, टीवी प्रचार था; हमारे पास सिर्फ सच्चाई थी और सच्चाई जीतेगी।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनता 23 मई को निर्णय लेगी और उनका जो भी निर्णय होगा, उस आधार पर ही हम काम करेंगे। हम जनता के निर्णय का आदर करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ये कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमने मोदी और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और हमारे संस्थानों की रक्षा की। यही हमारा मूल कर्तव्य है।

प्रेस से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं। साथ ही प्रेस का भी जिसने पूरे चुनाव प्रचार का कवरेज किया। सबसे बड़ा धन्यवाद हिंदुस्तान की जनता को जो इस देश को आने वाले दिनों में रास्ता दिखाने का काम करेगी। कांग्रेस के जो कार्यकर्ता हैं, जो बूथ कार्यकर्ता हैं, हमारी जो टीम है उन्हें मेरा धन्यावाद।

आखिरी चरण में 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 9, पंजाब की 13, मध्य प्रदेश की 8, झारखंड की 3, हिमाचल प्रदेश की 4 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान होगा। 23 मई को नतीजे आएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

6 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.