बाबा केदारनाथ के दर्शन कर प्रधानमंत्री खास गुफा में लगाएंगे ध्यान, गरुड़चट्टी में साधना की यादें करेंगे ताज़ा

लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण के चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद शनिवार से पीएम मोदी उत्तराखंड के दो दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर रहेंगे।

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की शुरुआत बाबा केदारनाथ के दर्शन के साथ होगी। इसके अलावा वे केदरपुरी में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे। खास बात ये है कि इस दैरान प्रधानमंत्री केदारनाथ के एक गुफा में ध्यान भी लगाएंगे। खबरों के मुतबाकि पीएम मोदी रात को केदारनाथ में ही रुक सकते हैं। अगले दिन यानी रविवार को बदरीनाथ धाम जाने का उनका कार्यक्रम है। रविवार को वो बदरीनारायण के दर्शन करेंगे। इसके बाद वो दोपहर तक दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से पुराना रिश्ता रहा है। कहते हैं की केदारनाथ को लेकर पीएम मोदी की गहरी आस्था है। कहा जाता है कि एक दौर में यहां के गरुड़चट्टी में पीएम मोदी साधना कर चुके हैं। यहां साधना करने के बाद से वो अक्सर आते रहे हैं। पिछले साल कपाट बंद होने और खुलने के मौके पर पीएम मोदी यहां मौजूद थे।

केदारपुरी में निर्माण कार्य पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। उत्तराखंड में 2013 में आई भीषण आपदा में केदारपुरी पूरी तरह से तबाह हो गया था। अब वहां निर्माण कार्य चल रहा है। केदारपुरी में निर्माण कार्यों का पीएम मोदी सीधे तौर पर मॉनिटरिंग करते आ रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.