राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्य गुजरात में किसान मुश्किल में हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब कुछ दिनों पहले ही गुजरात के भावनगर में पुलिस लाठीचार्ज में कई किसान घायल हो गए थे। किसान भावनगर जिले के महुवा तालुका में एक सीमेंट कंपनी द्वारा चूना पत्थर के खनन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। घायल किसान की तस्वीर को साझा करते हुए राहुल ने फेसबुक पर लिखा कि इस तरह गुजरात पुलिस किसानों के साथ व्यवहार करती है।
अपने फेसबुक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, “मोदी जी कांग्रेस सरकारों में की गई किसानों की कर्जमाफी को लेकर शिकायत कर रहे हैं, कह रहे हैं कि किसान कांग्रेस के वोट बैंक हैं। लेकिन गुजरात में किसानों की दशा देखिए। बीजेपी शासित राज्य में किसान कितने संकट में हैं।”
उन्होंने लिखा, “जब भावनगर के किसानों ने खनन की वजह से सिंचाई और खेती पर होने वाले नकारात्मक असर के खिलाफ प्रदर्शन किया, तो देखिए गुजरात पुलिस ने उनके साथ क्या किया। मंदसौर से भावनगर तक बीजेपी का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.