Categories: IndiaNews

राजस्थान में राहुल बोले, राफेल पर ढाई घंटे तक रक्षा मंत्री ने दिया जवाब, 56 इंच सीने वाले पीएम ढाई मिनट के लिए नहीं आए

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में किसान रैली को संबोधित किया। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत के बाद उनकी राजस्थान में ये पहली रैली थी।

किसान रैली को संबोधित करते हुए सबसे पहले राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने और उसे जिताने के लिए राजस्थान की जनता को धन्यवाद कहा। उन्होंने मंच से कहा कि हमारी सरकार भेल ही बनी है लेकिन जो राजस्थान की जनता और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कहेंगे वही राज्य की सरकार करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि  हमने किसानों से कर्जमाफी का वादा किया था, जैसे ही राज्य में सरकार बनी हमने कर्जमाफी कर अपने वादे को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ राजस्थान में ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी उनकी सरकार ने कर्जमाफी का अपना वादा पूरा किया।

राहुल गांधी ने मंच एक और बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि कुछ ही महीने में होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो पूरे देश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी पीएम मोदी को चैन से बैठने नहीं देगी, उनके ऊपर किसानों की कर्जमाफी का दबाव बनाएगी और किसी भी कीमत पर किसानों की कर्जमाफी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अगर कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो किसानों के हक में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो राजस्थान में शुरूआत हुई है, आगे किसानों, गरीबों और पिछड़े वर्ग को ध्यान में रखकर कई और बड़े फैसले लिए जाएंगे।

मंच से राहुल गांधी ने राफेल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राफेल पर जवाब देने से भाग रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारे आसान सवालों का मोदी सरकार जवाब नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि करीब ढाई घंटे तक रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में राफेल पर जवाब दिया, लेकिन 56 इंच सीने वाले पीएम मोदी ढाई मिनट के लिए संसद में नहीं आए। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी राफेल पर जवाब देने से इतने डरे हुए थे कि वो लोकसभा में आने की बजाय पंजाब भाग गए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राफेल सौदे पर जवाब देने की बजाय वो और उनकी सरकार भाग रही है।

Ram Yadav

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.