Categories: Newsखेल

ऋषभ पंत को अब इस खिलाड़ी ने दिया बेबीसिटिंग का ऑफर

ऋषभ पंत ने बुधवार सुबह सोशल साइट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए गुड मॉर्निंग लिखा। इसके जवाब में हाल ही में पिता बने रोहित शर्मा ने लिखा ”सुना है कि आप बहुत अच्छे बेबीसिटर हैं, मुझे भी फिलहाल एक बेबीसिटर की जरूरत है, रितिका बहुत खुश हो जाएगी।”

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत कर इतिहास रचने वाली विराट कोहली की ‘कंपनी’ की हर तरफ तारीफ हो रही है। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से टीम इंडिया ने ना केवल सीरीज जीती बल्कि खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन का फायदा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी मिला है। इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। पंत ने एक और इतिहास अपने नाम कर लिया है। 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अब 17वें पायदान पर पहुंच गए हैं। एक तरफ तो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन के लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वहीं दूसरी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की पत्नी के द्वारा किये गए मजाक को लेकर भी वो चर्चा में हैं। अब दूसरे खिलाड़ी भी ऋषभ पंत से मजाक कर रहे हैं।

दरअसल ऋषभ पंत ने बुधवार सुबह सोशल साइट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए गुड मॉर्निंग लिखा। इसके जवाब में हाल ही में पिता बने रोहित शर्मा ने लिखा ”सुना है कि आप बहुत अच्छे बेबीसिटर हैं, मुझे भी फिलहाल एक बेबीसिटर की जरूरत है, रितिका बहुत खुश हो जाएगी।” रोहित दिसंबर 30 को पिता बने हैं और इसी वजह से वो सिडनी टेस्ट में भी नहीं खेले थे।

दरअसल पूरा मजाक का पूरा किस्सा मेलबर्न टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत की बैटिंग के दौरान शुरू हुआ। मैच के दौरान जब पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तब विकेटकीपिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने उन्हें तंग करते हुए कहा था कि अब वनडे और टी-20 टीम में धोनी की वापसी हो गई है। ऐसे में अब तुम खाली हो जाओगे तो मेरे बच्चों की बेबीसिटिंग कर लेना। मैं अपनी पत्नी को सिनेमा दिखाने ले जाऊंगा।

इस किस्से के बाद जब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के घर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए पार्टी रखी गई। तब टिम पेन की पत्नी ने अपने बच्चों के साथ पंत की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- बेस्ट बेबीसिटर।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.