कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद आज विपक्षी दलों के नेताओं के साथ श्रीनगर रवाना होंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल आज जम्मू-कश्मीर जाएगा और वहां के नेताओं और लोगों से मुलाकात करेगा।

खबरों के मुताबाकि, इस विपक्षी प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के साथ आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय काम्यूनिस्ट पार्टी और आरजेडी के नेता शामिल होंगे। ये प्रिनिधिमंडल एयर विस्तारा की उड़ान से सुबह 11.50 बजे श्रीनगर के लिए रवाना होगा।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद ये पहला मौका होगा जब राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ घाटी के दौरे पर रहेंगे। बताया जा रहा कि इस प्रतिनिधिमंडल में बीएसपी और समाजवादी पार्टी के नेता शामिल नहीं होंगे। इससे पहले गुलाम नबी आजाद को दो बार घाटी में जाने से रोका जा चुका है। इससे पहले उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया था।

इससे पहले राहुल गांधी और राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बीच घाटी में जाने को लेकर ट्वीटर वार देखने को मिला था। राहुल गांधी द्वारा घाटी के माहौल पर सवाल खड़े किए जाने के बाद राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा था कि अगर राहुल गांधी घाटी का जायजा लेना चाहते हैं तो वो विमान की व्यवस्था कर देंगे। राहुल गांधी ने राज्यपाल को जवाब देते हुए कहा था कि वे विपक्षी नेतआों के साथ घाटी में आना चाहते हैं, हालांकि बाद में राज्यपाल ने इस मुद्दे पर राजनीति न करने की सलाह देते हुए राहुल गांधी को घाटी में बुलाने की बात से पल्ला झाड़ लिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.