उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, दिल्ली में सम्मानित किए गए आपके चहेते IAS दीपक रावत

उत्तराखंड के गौरवशाली पल है। प्रदेश की जनता के चहेते IAS दीपक रावत को केंद्र की मोदी सरकार ने सम्मानित किया है।

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने डीएम दीपक रावत को पोषण अभियान में शानदार काम के लिए सम्मानित किया। राष्ट्रीय पोषण मिशन में हरिद्वार जिले ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। इस मिशन में हरिद्वार के तत्कालीन डीएम दीपक रावत ने अहम योगदान निभाई थी। यही वजह है कि उन्हें सम्मानित किया गया। दीपक रावत के पास इस वक्त कुंभ मेले की तैयारी की जिम्मेदारी है।

दीपक रावत के अलावा डीपीओ मुकुल चौधरी और सीडीओ विनीत तोमर को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस खास समारोह में देश भर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कुछ दिन पहले ही महिला एवं सशक्तिकरण बाल विकास मंत्रालय ने प्रशासन को एक पत्र लिखा था। आईएएस दीपक रावत और दूसरे अधिकारियों को 22 अगस्त को दिल्ली में इस कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था।

अवॉर्ड मिलने के बाद दीपक रावत ने कहा कि सम्मान मिलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के साथ ही उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने सहयोग किया, जिसके चलते राष्ट्रीय पोषण मिशन में शानदार कामयाबी मिली।

गौरतलब है कि देश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए पिछले साल सितंबर के महीने में केंद्र सरकार ने पोषण अभियान की शुरुआत की थी। अभियान में उल्लेखनीय काम करने के लिए हरिद्वार के तत्कालीन डीएम दीपक रावत और उनकी टीम को दिल्ली में अवॉर्ड दिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.