पटना कोर्ट में पेशी के बाद जब अचानक रेस्टोरेंट में पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मानहानि के एक मामले में पटना की अदालत में पेश हुए। इस बीच उन्होंने पटना के वसंत विहार इलाके के एक रोस्टोरेंट में खाना खाया।

राहुल गांधी ने रेस्टोरेंट में डोसा और कॉफी का आनंद लिया। रेस्टोरेंट में मौजूद लोग अचानक राहुल गांधी को अपने बीच पाकर उत्साहित हो गए। रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों ने राहुल गांधी की तस्वीरें लीं। राहुल गांधी ने इस दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद बच्चों और परिवार के संग आए लोगों से बातचीत की।

राहुल गांधी के साथ रोस्टोरेंट में शक्ति सिंह गोहिल, सांसद अखिलेश सिंह, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, विधायक अजीत शर्मा समेत कई नेता मौजूद थे।

राहुल गांधी के साथ मौजूद एक कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल ने पार्टी नेताओं से पार्टी के विषय में बात की और बिहार की कई समस्याओं की जानकारी भी ली। इसके बाद राहुल सबका अभिवादन स्वीकार करते हुए हवाईअड्डा के लिए निकल गए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी एक मानहानि के मामले की सुनवाई में कोर्ट में पेशी के लिए पटना पहुंचे थे। अदालत ने राहुल को इस मामले में जमानत दे दी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

14 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

14 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.