ICC World Cup 2019: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा, रोहित-राहुल बने मैच के हीरो

आईसीसी वर्ल्ड कप- 2019 के अपने आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया ने शनिवार को श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया।

टीम इंडिया की इस जीत के हीरो रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी रही, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को एंजेलो मैथ्यूज (113) ने बेहतरीन पारी खेल अपनी टीम को संकट से निकालते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 264 रनों का सम्मानजनक स्कोर दिया। भारत ने राहुल और रोहित के शतकों के दम पर इस लक्ष्य को 43.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस मैच में रोहित शर्मा ने कुछ और रिकार्ड अपने नाम किए। रोहित ने 94 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 103 रन बनाए। ये उनका इस वर्ल्ड कप में 5वां शतक है। वहीं राहुल का ये पहला वर्ल्ड कप है, और उनका ये पहला वर्ल्ड कप शतक भी है। रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए 189 रन जोड़े और इसी के साथ वर्ल्ड कप में भारत के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।

इन दोनों ने इससे पहले इसी वर्ल्ड कप में बर्मिघम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े थे। शतक पूरा करने के बाद रोहित, कासुन रचिथा की गेंद पर मिड ऑफ पर मैथ्यूज के हाथों लपके गए।

राहुल की पारी का अंत लसिथ मलिंगा ने किया। राहुल के विकेट के साथ ही मलिंगा विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने पाकिस्तन के वसीम अकरम को चौथे स्थान पर पहुंचा दिया। अकरम के 1987-2003 तक खेले गए 5 वर्ल्ड कप में 55 विकेट हैं। 2007 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेलने वाले मलिंगा ने राहुल को विश्व कप में अपना 56वां शिकार बनाया। उनसे आगे श्रीलंका के ही मुथैया मुरलीधरन (68) और आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल (71) हैं। यह मलिंगा का आखिरी विश्व कप है।

राहुल ने 118 गेंदों का सामना कर 11 चौके और एक छक्का लगाया। ऋषभ पंत चार रन बना सके। वहीं कप्तान विराट कोहली 34 और हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने वाली श्रीलंका एक समय 55 रनों पर ही अपने चार विकेट खो चुकी थी, लेकिन अभी तक बल्ले से विफल होते आ रहे मैथ्यूज ने आखिरी मैच में टीम को संभाला सम्मानजनक स्कोर बनाने में मदद की। वो 49वें ओवर की दूसरी गेंद जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। मैथ्यूज ने 128 गेंदों का सामना कर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से शतक जमाया।

मैथ्यूज को साथ मिला लाहिरू थिरिमाने का जिन्होंने 68 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की। कुलदीप यादव ने थिरिमाने को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। इन दोनों की साझेदारी जमने से पहले कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (10), कुशल परेरा (18), कुशल मेंडिस (3) और अविश्का फर्नाडो (20) पवेलियन लौट चुके थे। करुणारत्ने और परेरा की सलामी जोड़ी को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन में बैठाया। मेंडिस, रवींद्र जडेजा का शिकार बने और फर्नाडो का विकेट हार्दिक पांड्या के हिस्से आया।

छठा विकेट मैथ्यूज के रूप में गिरा। आखिरी ओवर में थिसारा परेरा दो के निजी स्कोर पर आउट हुए। धनंजय डी सिल्वा 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ इसुरु उदाना एक रन पर नाबाद रहे। भारत के लिए बुमराह ने तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर, हार्दिक, जडेजा और कुलदीप को 1-1 विकेट मिला।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.