Categories: IndiaNews

गौ-माता हाजिर हों! …जब अदालत में हुई गाय की पेशी

आपने इंसानों को अदलात में हाजिरी लगाते हुए देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी गौ-माता को कोर्ट में हाजिरी लगाते हुए देखा है।

राजस्थान के जोधपुर की एक स्थानीय कोर्ट में गौ-माता को हाजिरी लगानी पड़ी है। बकायदे ट्रक में बैठाकर गौ-माता को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया और जज साहब के सामने पेश किया गया। दरअसल ये पूरा मामला गौ-माता के मालिकाना हक से जुड़ा है।

इस मामले में एक पक्ष के वकील ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि गौ-माता पर दो लोगों ने मालिकाना हक का दावा ठोंका था। इसके बाद मालिकाना हक का फैसला नहीं हुआ तो केस दर्ज कराया गया। इसके बाद यह मामला अदालत में पहुंचा है। वकील ने बताया कि गौ-माता की पहचान की जा सके इसलिए कोर्ट में उन्हें पेश किया गया। अदालत में गौ-माता की पेशी के बाद जज साहब के सामने दोनों पक्षों ने मालिकाना हक को लेकर अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। कोर्ट में पेशी के बाद गौ-माता को ट्रक में बैठकार ले जाया गया।

पूरा मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। एक पक्ष के वकील ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। आगे भी जरूरत के हिसाब से गौ-माता को अदालत में पेश किया जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.