Categories: IndiaNews

सुल्तानपुर: बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी की मसुलमानों को खुली धमकी, वोट नहीं दिया तो नहीं करूंगी काम

मोदी सरकार में मंत्री और उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मनका गांधी ने खुले मंच से धमकी दी है कि अगर मुसलमानों ने वोट नहीं दिया तो वो उनका काम नहीं करेंगी।

मेनका गांधी सुल्तानपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचीं थी। वो अल्पसंख्यों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “लोगों की मदद और उनके प्यार से मैं जीत रही हूं। अगर मेरी जीत मुसलमानों के बिना होगी तो मुझे बहुत अच्छा नहीं लगेगा। क्योंकि इतना मैं बता देती हूं कि फिर दिल खट्टा हो जाता है। जब मुसलमान आता है काम के लिए, फिर मैं सोचती हूं कि रहने दो। क्या फर्क पड़ता है। आखिर नौकरी एक सौदेबाजी भी तो होती है। सही है कि नहीं? ये नहीं कि हम सब लोग महात्मा गांधी की छठी औलाद हैं। हम लोग केवल देते ही जाएंगे, देते ही जाएंगे और फिर चुनाव में मार खाते जाएंगे। बात सही है कि नहीं, ये आपको पहचानना पड़ेगा। ये चीज आपके बिना भी होगी और आपके साथ भी होगी। और ये चीज आपको सब जगह फैलानी भी पड़ेगी।”

मेनका गांधी ने आगे कहा, “मैं दोस्ती का हाथ लेकर आई हूं। आप पीलीभीत में पूछ लें, पीलीभीत के किसी भी बंदे से फोन से आप पूछें कि मेनका गांधी वहां पर कैसे थीं। अगर आपको लगे कि कहीं भी हमसे गुस्ताखी हुई है तो हमको वोट मत देना। लेकिन अगर आपको लगे कि खुले हाथ और खुले दिल के साथ आई हूं तो मुझे वोट दें। ये चुनाव तो मैं पार कर चुकी हूं। अब आपको मेरी जरूरत पड़ेगी। आपको अपनी जरूरत के लिए नींव डालना है तो यही वक्त है। आपका जब पोलिंग बूथ का रिजल्ट आएगा और उस रिजल्ट में 100 वोट निकलेंगें या 50 वोट निलेंगे। तो उसके बाद जब आप मेरे पास काम के लिए आएंगे तो वही होगा आपके साथ, समझ गए ने आप?”

बयान पर बवाल मचने के बाद मनका गांधी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने मेरे पूरे बयान को नहीं दिखाय है। उन्होंने कहा कि मेरे कहने का मतलब कुछ गलत नहीं था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.