देश के अस्पतालों में डॉक्टरों की ओर से की जाने वाली आपने कई बड़ी लापवाही देखी होगी। लेकिन हैदराबाद में एनआईएमएस के डॉकरों ने तो हद ही कर दी।
हैदराबाद में एनआईएमएस के डॉक्टरों के पास इलाज कराने के लिए एक महिला गई थी। डॉक्टरों ने महिला का एक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बड़ी लापरवाही की। ऑपरेशन तो डॉक्टरों ने की, लेकिन ऑपरेशन की कैंची महिला के पेट में ही भूल गए। 33 साल की महिला का पिछले साल 1 नवंबर को डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया था।
महिला के पेट में दर्द होने के बाद उसके परिजनों ने शुक्रवार को एक्सरे करवाया। रिपोर्ट आने के बाद महिला के साथ उसके घर वाले होश उड़ गए। रिपोर्ट में पता चला कि पेट में कैंची है। महिला के पति ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी का ऑपरेशन एनआईएमएस में करवाया था, वहीं पर ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने कैंची छोड़ी होगी।
महिला के परिजनों ने इस बात की शिकायत शनिवार को पुलिस में की है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की सुरक्षा को खतरे में डाल नुकसान पहुंचाने के आरोप में डॉक्टरों की एक टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.