सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। एक तरफ पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ वो ड्रोन के जरिए भारत की जासूसी कर रहा।
राजस्थान में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 11.30 बजे बीकानेर के नाल सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन नजर आया। इस ड्रोन का पता भारतीय रडार के जरिए पता चला। इसके बाद वायुसेना ने सुखोई विमान से पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
इससे पहले 26 फरवरी को गुजरात के कच्छ में एलओसी के पास सेना ने पाकिस्तानी जासूस ड्रोन को मार गिराया था। ड्रोन को सुबह 6:30 बजे गुजरात कच्छ के अबदासा गांव में नष्ट किया गया था। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इस ड्रोन को भारत की जसूसी के लिए पाकिस्तान से नियंत्रित किया जा रहा था।
पीओके में घुसकर भारतीय वायुसेना द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर बम बरसाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान एक तरफ जम्मू-कश्मीर में सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ ड्रोन के जरिए भारत की जासूसी कर रहा है। लेकिन भारत, पाकिस्तान की हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.