अमित शाह के इस दावे को वायुसेना ने किया खाजिर, कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि इंडियन एयरफोर्स की कार्रवाई में 250 आतंकी मारे गए हैं, लेकिन उनके दावे को इंडियन एयरफोर्स ने खारिज कर दिया है।

भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान में आतंकियों खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर जमकर सियासत हो रही है। बीजेपी इसको लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है और वायुसेना द्वारा की गई इस कार्रवाई के लिए पीएम मोदी को क्रेडिट दे रही है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए ये दावा किया कि इंडियन एयरफोर्स की इस कार्रवाई 250 आतंकी मारे गए हैं, लेकिन उनके इस दावे पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए जब वायुसेना प्रमुख ने बीजेपी अध्यक्ष के इस दावे को खारिज कर दिया।

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान जब उनसे मारे गए आतंकियों का आंकड़ा पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वायुसेना मरने वालों की गिनती नहीं करती और बालाकोट आतंकी कैंप पर हवाई  हमले में मारे गए ये घायल हुए आतंकियों की संख्या की जानकारी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि हमारा काम टारगेट को ध्वस्त करना है, लाशें गिनना नहीं।

विपक्ष ने शाह के दवों पर उठाए सवाल

अमित शाह के इस बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब एयरफोर्स के अधिकारियों ने किसी भी तरह के आंकड़े बताने से इनकार कर दिया तो फिर अमित शाह के पास आंकड़े कहां से आए। वो इस तरह का बयान क्यों दे रहे हैं। क्या इसे राजनीति से जोड़ना नहीं हुआ। आपको बता दें कि एयरफोर्स के सीनियर अधिकारी आरजीके कपूर ने कहा था कि आतंकियों की मौत का कोई आंकड़ा देना जल्दबाजी होगी।

आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैशे-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर बमबारी की थी। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से बर्बाद हो गए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.