Categories: IndiaIndia NewsNews

राम मंदिर: पीएम के बयान पर सहयोगी दलों का अल्टीमेटम

विश्व हिंदू परिषद ने पीएम मोदी के राम मंदिर पर दिए बयान पर नाराजगी जताई है। VHP के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा वो राम मंदिर के लिए अनंतकाल तक इंतजार नहीं कर सकते।

लोकसभा चुनाव का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है। राम मंदिर निर्माण की मांग तेज होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए बयान पर बजेपी के सहयोगी दलों ने नाराजगी जताई है। विश्व हिंदू परिषद ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वो राम मंदिर निर्माण के लिए अनंतकाल तक इंतजार नहीं कर सकती है। VHP के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द कानून बनाने की मांग की है। एक जनवरी को पीएम ने समाचार एजेंसी को एक इंटरव्यू में कहा था कि राम मंदिर मामले में सरकार संविधान के तहत ही काम करेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।

आलोक कुमार ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी के बयान को देखा। यह मामला 69 साल से कोर्ट में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि यह मामला उनकी प्राथमिकता में नहीं है। ऐसे में विहिप सालों साल तक कोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं कर सकता। आलोक कुमार ने कहा ‘’हम चाहते हैं कि सरकार अध्यादेश लाकर भव्य मंदिर बनाए। इस मामले में आगे की बातचीत प्रयागराज में धर्म संसद होगी। वहां संत तय करेंगे कि हमें आगे क्या करना है?”

एससी एसटी एक्ट में सरकार द्वारा किए बदलाव का हवाला देते हुए VHP ने कहा कि सरकार के पास अधिकार है कि वो मंदिर निर्माण के लिए कानून बना सके। साधु-संतों ने भी कहा है कि वो राम मंदिर निर्माण के लिए लंबे वक्त तक इंतजार नहीं कर सकते। संतो ने सरकार से संसद में कानून लाकर राम मंदिर बनाने की मांग की है।

सरकार में सहयोगी शिवसेना ने भी राम मंदिर पर पीएम मोदी के दिए गए बयान को लेकर तंज कसा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि पीएम ये ना बताएं कि मामला कोर्ट में है। अगर हम यही चाहते तो आंदोलन की जरूरत क्या था। शिवसेना ने मोदी को याद दिलाया कि बीजेपी ने इसी मुद्दे पर सरकार बनाई थी।

 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.