Categories: IndiaIndia NewsNews

रामविलास पासवान की बेटी ने पिता के खिलाफ क्यों फूंका बगावत का बिगुल ?

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा था कि नारा लगाते-लगाते लोग अंगूठा छाप को भी सीएम बना देते हैं। पिता के इसी बयान से नाराज आशा ने कहा कि वो पिता को सबक सिखाएंगी।

रामविलास पासवान की बेटी आशा पासवान ने पिता के खिलाफ की बगावत का बिगुल फूंक दिया। आशा पासवान ने lJP प्रमुख के राबड़ी देवी को अंगूठा छाप कहने पर बेहद नाराज हैं। आशा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पिता ने राबड़ी देखी से माफी नहीं मांगी तो महिलाओं के साथ वो पटना स्थित एलजेपी के प्रदेश मुख्यालय के सामने धरने पर बैठेंगी। साथ ही उनके संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में उनके खिलाफ प्रचार भी करेंगी।

दरअसल शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा था कि नारा लगाते-लगाते लोग अंगूठा छाप को भी सीएम बना देते हैं। पिता के इसी बयान से नाराज आशा ने कहा कि वो पिता को सबक सिखाएंगी। आशा ने कहा ये सिर्फ एक महिला ने बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है।आपको बता दें कि साल 1997 में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की चारा घोटाला मामले में गिरफ्तारी हुई थी। इसकी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए अपनी पत्नी राबडी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था। जिन्होंने कम औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

आशा पासवान रामविलास की पहली पत्नी राजकुमारी देवी की बेटी हैं। आशा के पति साधु पासवान पिछले साल आरजेडी में शामिल हो गये थे। शामिल होने के बाद साधु पासवान ने कहा था कि अगरआरजेडी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट दिया तो वो हाजीपुर लोकसभा सीट से रामविलास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.