RBI का बड़ा ऐलान, बैंकों से कर्ज लेना हुआ सस्ता

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को अपनी नई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान किया है। RBI ने रेपो और रिवर्स रेपो रेट में कटौती की है। रेपो और रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है।

आरबीआई ने रेपो रेट को 6.0% से घटाकर 5.75% कर दिया है। वहीं, रिवर्स रेपो रेट को 5.75% से घटाकर 5.50% कर दिया गया है। ये लगातार तीसरी बार है जब आबीआई ने ब्याज दर घटाई है।

रेपो रेट में कटौती से आपको फायदा होगा। दरअसल, इसमें कटौती से बैंकों के धन की लागत कम होगी और वह आगे अपने दिनों में ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे पायेंगे। अब आने वाले दिनों में होम लोन के अलावा कार लोन साथ ही दूसरे तरह के लोन सस्ते हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके मौजूदा लोन की EMI भी कम हो सकती है।

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019- 20 के लिये आर्थिक वृद्धि का अनुमान 7.2 फीसदी से घटाकर 7.0 फीसदी कर दिया है। आरबीआई की बैठक में महंगाई दर पहली छमाही में 3-3.1% के बीच रहने का अनुमान है। जबकि दूसरी छमाही में 3.4-3.7% होने की संभावना जताई गई है।

NEFT और RTGS पर बड़ा ऐलान

RBI ने NEFT और RTGS पर लगने वाले सर चार्ज को भी खत्म कर दिया है। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि इसका फायदा वो ग्राहकों को दें। इसके साथ ही आबीआई ने ऐलान किया है कि एटीएम इंटरचेंज चार्ज यानि एक बैंक का एटीएम दूसरे बैंक के एटीएम में इस्तेमाल को लेकर एक कमेटी बनाई जाएगी। इसमें एटीएम चार्ज फीस को लेकर फैसला किया जाएगा। इस कमेटी को दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.