सीएम कैप्टन अमरिंदर से तकरार का सिद्धू को भुगतना पड़ेगा खामियाजा!

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर अभी तक उभर नहीं पाई है। हर कोई हार के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहा है।

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर कहा कि हार की जिम्मेदारी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि सभी की है। पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में शामिल नहीं होने पर सिद्धू ने कहा कि वही अकेले हैं जिन्हें सरकार में तवज्जों नहीं दी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरिंदर से तकरार का नवजोत सिंह सिद्धू को खामियाजा भी उठाना पड़ सकता है। शहरी विकास मंत्रालय छीन कर उन्हें पर्यटन मंत्रालाय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धू ने कहा कि उन्हें सिर्फ दो सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि भठिंडा सीट पर मिली हार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि ये आरोप गलत हैं। इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उनके विभाग को निशाना बनाया जा रहा है।

आपको बता दें कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज क है। जबकि चार सीटों पर बीजेपी और अकाली दल गठबंधन के उम्मीदवार ने सीट जीती है। वहीं एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.