अमरनाथ यात्रियों के लिए रिलायंस जियो का नया प्लान

अमरनाथ यात्रियों के लिए रिलायंस जियो ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। 102 रुपये के इस प्लान की अवधि यात्रा को ध्यान में रखते हुए 7 दिनों की रखी गई है।

खासकर जम्मू-कश्मीर सर्किल के लिए बनाए इस प्लान में यात्रियों को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। हालांकि कस्टोमर हर दिन सिर्फ आधा जीबी डेटा ही हाई स्पीड मोड पर इस्तेमाल कर पाएगा। इसके बाद डेटा की स्पीड 64 KBPS हो जाएगी। इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटिड नेशनल और लोकल कॉलिंगल के साथ ही हर दिन 100 SMS भी फ्री मिलेंगे।

रिलायंस जियो का नया सिम और प्लान यात्रा के दौरान किसी भी जम्मू-कश्मीर स्थित जियो रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है। 7 दिनों की वैलिडिटी खत्म होने के बाद यह खुद ही निरस्त हो जाएगा। इस प्लान के साथ जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं दी जा रही। इस प्लान का मकसद सिर्फ यात्रियों को कुछ दिनों के लिए वहां रहने के दौरान अपने परिवार से जोड़े रखना है।

आपको बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से जम्मू-कश्मीर में सिर्फ पोस्टपेड कनेक्शन की काम करता है। दूसरे राज्यों के प्रीपेड कनेक्शन जम्मू-कश्मीर में एंट्री करते ही बेकार हो जाते हैं। ऐसे में कोई भी शख्स चाहे वो अमरनाथ यात्रा पर जाए या किसी और वजह से जम्मू-कश्मीर जाए, उसे वहां पर किसी भी टेलीकॉम कंपनी का नया पोस्टपेड कनेक्शन लेना पड़ता है, जिसका इस्तेमाल वो सिर्फ यात्रा के दौरान ही करते हैं जो उन्हें महंगा पड़ता है। ऐसे में जियो का ये प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.