Categories: IndiaIndia NewsNews

वीडियो: मोदी समर्थक कहे जाने वाले पत्रकार ने बीजेपी प्रवक्ता को धो डाला !

अर्नब गोस्वामी ने डिबेट प्रोग्राम में बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने बीजेपी पर ‘झूठ की राजनीति’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

रिपब्लिक टीवी के एटिडर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की इन दिनों पहचान बीजेपी समर्थक पत्रकार के तौर पर बन गई है। लोग आरोप लगाते हैं कि मोदी सरकार के साढ़े चार साल का कार्यकाल बीत जाने का बाद भी वो टीवी पर बहस के दौरान सत्ता पक्ष से कम और विपक्ष के लोगों से ज्यादा सवाल पूछते हैं। लेकिन रविवार रात बहस के दौरान एक अलग तस्वीर देखने को मिली। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं कि क्या अर्नब गोस्वामी में मोदी से मोह भंग हो गया है?

दरअसल 6 जनवरी की रात एक डिबेट प्रोग्राम में अर्नब गोस्वामी ने बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने बीजेपी पर ‘झूठ की राजनीति’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। गोस्वामी ने बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु से तल्ख लहजे में कहा कि आप झूठ बोलते हैं, आपके आईटी सेल के लोग फर्जी खबर फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जेलों में लोगों की हत्याएं सबसे ज्यादा हो रही हैं, राम मंदिर मुद्दे पर आप लगातार झूठ बोलते चले आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भी फर्जी खबर सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप लगाया।

बीजेपी प्रवक्ता को लताड़ लगाते हुए रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ ने कहा कि कोई सोच भी नहीं सकता है कि आपकी पार्टी इतना झूठ बोल सकती है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में आपकी नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ललितगेट कांड में हस्ताक्षर के बारे में झूठ बोला है। सुधांशु त्रिवेदी पर हमला जारी रखने हुए गोस्वामी ने कहा कि हर दिन आप उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में झूठ बोल रहे हैं। हिरासत में हुई मौतों में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

राम मिंदर का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सुधांशु त्रिवेदी को याद दिलाया कि कैसे साल 1996 के उनकी पार्टी के घोषणापत्र में कहा गया था कि भव्य राम मंदिर, भारत माता के लिए एक महान श्रद्धांजलि होगी। लेकिन बीजेपी ने इसको लेकर कुछ नहीं किया है। अब आप 22 साल बाद भी मंदिर को लेकर एक बार फिर वही झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने सुधांशु त्रिवेदी से कहा कि क्या कभी आप लोग सोचते हैं कि आप किस तरह के झूठ फैला रहे हैं। अगर  इस झूठ की वजह से कोई दंगा हुआ तो क्या आप इसकी जिम्मेदारी लेंगे?

गोस्वामी के इस तेवर से सोशल मीडिया यूजर्स हैरान

जिस तरह से अचानक बीजेपी को लेकर अर्नब गोस्वामी के तेवर तल्ख हुए उसे देख कर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहे है आखिर इस बदलाव की वजह क्या है। सोशल मीडिया यूजर्स गोस्वामी के बीजेपी को लेकर बदले रवैये पर मजे ले रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.