Blog

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ NDA में उठे विरोध के सुर

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली से असम तक विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। नॉर्थ-ईस्ट के कई इलाकों में तो जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रदर्शन किया है।

अब इस बिल के खिलाफ विरोध के सुर बीजेपी के सहयोगी पार्टियों के भीतर से भी उठने लगे हैं। गोवा में बीजेपी की सहयोगी दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) नागरिकता संशोधित कानून के खिलाफ प्रदेश के मरगांव में प्रदर्शन किया। जीएफपी के प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई और पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के दूसरे सदस्यों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। दौरान सरदेसाई ने कहा कि उनकी पार्टी सांप्रदायिक सौहार्द, समावेश और प्रगतिशीलता का समर्थन करती है। जीएफपी ऐसा किसी भी कानून का विरोध करती है जो किसी भी समुदाय में असुरक्षा की भावना पैदा करता है।

आपको बता दें कि इस बिल का आम लोगों के साथ ही कई प्रदेशों की सरकारें भी कर रही हैं। कई सूबों की सरकारों ने इस बिल को अपने प्रदेश में लागू करने से इनकार कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह इस कानून को अपने प्रदेश में लागू नहीं होने देंगी। पंजाब के मु्ख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के ऑफिस की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि, ”नागरिकता संशोधन कानून भारत के धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर सीधा हमला है। इस कानून को उनकी सरकार अपने राज्य में लागू नहीं होने देगी।”

केरल के मुख्यमंत्री सीएम पिनरई विजयन ने इस संशोधन को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार भारत को धार्मिक आधारों पर बांटने की कोशिश कर रही है। मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार इस बिल को अपने यहां लागू करने में जल्दबाजी नहीं करेगी। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी कहा कि वो विचार करने के बाद इस बिल को लागू करने पर कोई फैसला लेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.