Blog

राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर घमासान मच गया है

आर्थिक मोर्चे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नाकामी, नागरिकता संशोधन बिल, महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली की।

इस रैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमात बड़े नेता शामिल हुए। रैली में राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया गांधी ने कहा कि आज का दौर अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा हो गया है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी है तो चार करोड़ नौकरी जाना मुमकिन है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सावरकर पर दिये बयान हो रही है।

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोल । साथ ही देश में हो रही रेप की घटनाओं पर दिये अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया। मेरा नाम ‘राहुल सावरकर’ नहीं है, मेरा नाम ‘राहुल गांधी’ है। मर जाऊंगा, मगर माफी नहीं मांगूंगा। सच बोलने के लिए मैं माफी नहीं मांगूंगा। कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति माफी नहीं मांगेगा। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को देश बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

बयान पर बवाल क्यों?

हिंदूवादी नेता दिवंगत विनायक दामोदर सावरकर ने 14 नवंबर, 1913 में अंडमान की सेलुलर जेल में बंद रहने के दौरान उस वक्त की ब्रिटिश सरकार को कथित तौर पर एक माफी पत्र लिखा था। राहुल गांधी ने इसी को लेकर सावरकर पर हमला बोला। गौरतलब है कि झारखंड की एक रैली में राहुल गांधी ने ‘मेक इन इंडिया’ के आधार पर ‘रेप इन इंडिया’ टिप्पणी की थी। जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने उनसे माफी की मांग की थी। उनके बयान को लेकर संसद में भी जमकर हंगामा हुआ था।

सावरकर वाले बयान पर किसने क्या कहा?

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।  फडणवीस ने कहा है कि राहुल गांधी सावरकर के नाखून के बराबर भी नहीं हैं और खुद को ‘गांधी’ समझने की गलती उन्हें नहीं करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बयान से देश को बदनाम किया है। उनकी हरकतें राष्ट्र विरोधी है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर उनके बयान को लेकर पलटवार किया है।

सहयोगी दल के नेता भी नाराज

महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना ने राहुल गांधी के बयान पर नाराजगी जताई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बिना राहुल गांधी का नाम लिये ट्वीट किया, ”वीर सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के ही नहीं, देश के देवता हैं, सावरकर नाम में राष्ट्र अभिमान और स्वाभिमान है। नेहरू-गांधी की तरह सावरकर ने भी देश की आजादी के लिए जीवन समर्पित किया। इस देवता का सम्मान करना चाहिए। उसमें कोई भी समझौता नहीं होगा। जय हिंद।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.