बेगूसराय: तेजस्वी की सभा में मोबाइल-नगदी उड़ा ले गए पॉकेटमार, पकड़ना था चोरों को, पीड़ित को थाने ले गई पुलिस

बिहार में बेगूसराय के लोहियानगर के आईटीआई मैदान पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के प्रत्याशी तनवीर हसन के समर्थन में सोमवार को जनसभा को संबोधित किया।

रैली के दौरान पॉकेटमारों का आतंक देखने को मिला। तेजस्वी यादव सभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान पॉकेटमारों ने कई लोगों के मोबाइस और पर्स पर हाथ साफ कर दिया। मोबाइल के साथ पॉकेटमार हजारों रुपये उड़ाकर फरार हो गए।

हैरानी की बात ये है कि जब पॉकेट मारे जाने की शिकायत वीरपुर थाना क्षेत्र के निवासी रामप्रकाश महतो के पुत्र सिंटू कुमार ने पुलिस से की तो पुलिस ने उल्टे उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं पुलिस पीड़ित को ही पूछताछ के लिए थाने लेकर चली गई। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस मामले में जब न्यूज़ नुक्कड़ ने पुलिस से बात करनी चाही तो पुलिस ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

                             इसी युवक को थाने लेकर पुलिस गई है

जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश और संविधान बीजेपी के हाथों में सुरक्षित नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव देश, संविधान और लालू यादव को इंसाफ दिलाने का है। उन्होंने जनता से अपील की कि एकजुट होकर महागठबंधन के पक्ष में वोट दें।

तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी, लालू यादव से भयभीत हैं, यही वजह है कि लालू यादव को साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया। आरजेडी नेता ने कहा कि मोदी जी जैसे लोगों को पता होना चाहिए कि लालू यादव शेर हैं, वो किसी गीदड़ भभकी से नहीं डरते हैं। तेजस्वी ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य के सीएम नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पलटू चाचा भ्रष्टाचार के पितामह हैं। कहते थे कि मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन बीजेपी से नहीं हाथ मिलाएंगे और आखिर में बीजेपी से जा मिले।

                            (बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.