ये है पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराने का सबूत

इंडियन एयरफोर्स ने अमेरिकी मैग्जीन में छपी उस रिपोर्ट को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान ने 27 फरवरी को F-16 विमान को उतारा ही नहीं था जिसे भारत ने मार गिराने का दावा किया है।

भारतीय वायुसेना ने F-16 विमान को मार गिराने का सबूत पेश किया है। एयफोर्स ने एयरबॉर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवाक्स) राडार द्वारा खींची गई तस्वीरों को जारी किया है। इसमें पाकिस्तान के दो F-16 और एक JF-17 दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों को जारी करने के साथ ही इंडयन एयफोर्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमारे पास पुख्ता सबूत है कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने 27 फरवरी को F-16 विमान का इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही ये भी सबूत है कि MIG-21 ने F-16 को मार गिराया था। IAF की तरफ से जारी बयान में ये भी कहा गया कि इसमें कोई शक नहीं है कि 27 फरवरी को दो लड़ाकू विमान नष्ट हुए थे, जिसमें हमारा बायसन और पाकिस्तान का F-16 था। इसकी पुष्टि हुई है इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर और रेडियो ट्रांस्क्रिप्ट के जरिए।

एयर विस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा कि इंडियन एयरफोर्स के पास ज्यादा भरोसेमंद और पुख्ता सबूत हैं कि हमने पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया, लेकिन  हम सुरक्षा और गोपनीयता के चलते इसे सामने नहीं ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (डीजी-आईएसपीआर) की तरफ से जारी बयानों से भी हमारे दावे की पुष्टि होती है।

आपको बता दें कि इस कार्रवाई के दौरान हमारा बॉयसन क्रैश होने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान में लैंड हुए थे। उन्हें पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले लिया था। लेकिन भारत के दबाव के चलते बाद उन्हें छोड़ दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.