एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया होंगे अगले वयुसेना प्रमुख, जानिए उनके बारे में सबकुछ

एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया देश के वायुसेना प्रमुख होंगे। गुरुवार को रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया 1 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। एयर मार्शल भदौरिया हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस के आरंभिक नमूनों की उड़ानों में व्यापक रूप से शामिल रहे हैं और उन्होंने 26 विभिन्न लड़ाकू और मालवाहक विमानों की 4,250 घंटे की उड़ान भरी है।

भदौरिया वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख हैं। वह वर्तमान एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के 30 सितंबर को रिटायर होने पर वायुसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रहे जहां भदौरिया को पूरी मेधासूची में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए बेहद चाहत वाला सम्मान ‘सोर्ड ऑफ ऑनर’ मिला। उन्होंने जून 1980 में आईएएफ के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन हासिल किया था।

वायुसेना के विभिन्न विमानों में अपनी दक्षता के अलावा भदौरिया एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट, कैट ‘ए’ क्वालिफायड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर भी हैं। वायुसेना में विभिन्न प्रमुख पदों पर वह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जिनमें जगुआर स्क्वाड्रन और प्रमुख एयरफोर्स स्टेशन की अगुवाई के साथ-साथ एयरक्राफ्ट और सिस्टम परीक्षण केंद्र में फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन की कमान संभाल चुके हैं। मुख्य परीक्षण पायलट और एलसीए प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.