Categories: IndiaNews

आरएलडी की एसपी-बीएसपी गठबंधन में जल्द होगी एंट्री, यूपी के RLD अध्यक्ष मसूद अहमद से Exclusive बातचीत

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल की जल्द ही एंट्री होने वाली है। आरएलडी नेता जयंत चौधरी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों को लेकर दो बार अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक, एसपी-बीएसपी अपने गठबंधन में आरएलडी को शामिल करने को लेकर जल्द ही आधिकारिक ऐलान कर सकती है। आधिकारिक ऐलान से पहले उत्तर प्रदेश के आरएलडी अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने न्यूज़ नुक्कड़ के संवाददाता रामधारी यादव से Exclusive बातचीत की। इस बातचीत में डॉ. मसूद अहमद ने गठबंधन से लेकर राज्य और देश की मौजूदा राजनीति समेत हर मुद्दे पर बात की। पेश है उनसे बातचीत के अंश।

सवाल: एसपी-बीएपी गठबंधन में आरएलडी की एंट्री होने जा रही है, लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि आपकी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी?

जवाब: हमारा पहला लक्ष्य बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकना है। केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है, उसने देश की सभी संस्थाओं को चौपट कर दिया है। इस देश के किसानों, गरीबों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को तबाह करने का काम किया है। नौजवानों में बेरोजगारी और किसानों की जो हताशा है, इससे देश कमजोर हो रहा है। मोदी सरकार में लोकत्रंत भी कमजोर हुआ है। मेरा मानना है कि जब संस्थाएं कमजोर हो रही हैं तो संविधान भी कमजोर हो रहा है। इसलिए इस देश को, प्रदेश को बचाने के लिए, गरीबों को और किसानों को बचाने के लिए, युवाओं में हताशा न फैले उसे रोकने के लिए हमारा पहला लक्ष्य नरेंद्र मोदी जी को दोबारा सत्ता में आने से किसी भी कीमत पर रोकना है।

सवाल: क्या सीटों को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं?

जवाब: हम राजनीतिक पार्टी हैं। हम ये कोशिश करेंगे कि सीटों में हमारी भागीदारी अच्छी हो। जयंत जी की अखिलेश यादव जी से मुलाकात हुई है। हमारी सोच सकारात्मक है। हमें विश्वास है जो बात जयंत चौधरी कर रहे हैं वो किसी नतीजे पर जरूर पहुंचेगा।

सवाल: गठबंधन से कितनी सीटों की उम्मीद कर रहे हैं?

जवाब: हमारे नेता (जयंत चौधरी) 6 सीटों की मांग कर रहे हैं। इतनी ही सीटें हम चाह रहे हैं।

सवाल: लोकसभा चुनाव को लेकर किन सीटों पर आपकी पार्टी खास तौर पर ध्यान दे रही है?

जवाब: मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं, और हमारी पार्टी राजस्थान में चुनाव लड़ी और जीत हासिल करने के बाद हमने कांग्रेस से गठबंधन किया। राजस्थान सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व है। हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है। मैं उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष हूं। हामरे लिए राज्य की सभी सीटें महत्वपूर्ण हैं। चुनाव के लिए सभी सीटों पर हमारी तैयारी है।

सवाल: किन मुद्दों पर आपकी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है?

जवाब: गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे। शुरूआत हो गई है। इस गठबंधन से बीजेपी को तकलीफ हो रही है। बैठकर चुनाव जीतेंगे, ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। पर्चा भरके चुनाव जीत लेंगे।

सवाल: देश की मौजूदा स्थिति पर आप क्या कहना चाहेंगे?

जवाब: मोदी जी ने गलतबयानी कर के देश की सत्ता हासिल की थी। उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोला था। वो एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। मोदी जी विदेश घूमने में लगे हुए हैं। उन्होंने सत्ता को मौज-मस्ती का साधन बना लिया। वो ये समझ ही नहीं पाए कि प्रधानमंत्री की जो जिम्मेदारी होती है वो बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। उसे हलके में नहीं लेना चाहिए। वो अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को हल करने में लग गए। उसमें भी वे विफल हुए। वो घमंड में चूर हो गए, उन्हें ‘मैं’ के अलावा कुछ दिखाई नहीं पड़ा। नतीजा सामने है। बीजेपी के अंदर भी उनसे कोई खुश नहीं है। बीजेपी में नरेंद्र मोदी के अलावा भी कई प्रधानमंत्री पद के दावेदार खड़े होने लग गए हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

यूपी: गाजीपुर के नसीरपुर गांव में विकास कार्य में लाखों का भ्रष्टाचार, बिना काम कराए डकार गए पैसे!

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।…

3 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने कोल्लेरू झील के अतिक्रमण पर नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश राज्य और अन्य संबंधित अधिकारियों को कोल्लेरू झील के कथित…

4 weeks ago

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा मार्ग पर महिलाओं को मिल रहा रोजगार, खूब कर रही हैं कमाई

उत्तराखंड के में केदारनाथ यात्रा से इस साल भी रुद्रप्रयाग जिले के महिला स्वयं सहायता…

2 months ago

उत्तराखंड: चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर, केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली टनल अस्थायी रूप से खुली

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं।…

2 months ago

नैनीताल रेप केस: सीएम धामी के निर्देश, ‘कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक…

2 months ago

खुल गए बाबा केदारनाथ के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की वर्षा

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham( के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ…

2 months ago

This website uses cookies.