रॉबर्ट वाड्रा ने खुद को पराग्वे का नागरिक घोषित किया?

कांग्रेस नेता प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा रविवार को तिरंगा की जगह पराग्वे का झंडा पोस्ट करने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए।

रॉबर्ट वाड्रा ने लोकसभा चुनाव को लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया था, मगर तिरंगा की जगह पराग्वे का झंडा लगाने की गड़बड़ी कर फंस गए। वाड्रा ने ट्वीट किया, “हमारा अधिकार हमारी ताकत है! हर किसी को अवश्य निकलकर वोट डालना चाहिए.. हमें अपने प्रिय लोगों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए और हमारे देश को धर्मनिरपेक्ष, सुरक्षित और भविष्य के लिए उत्पादक बनाने के लिए आपके समर्थन की जरूरत है।”

उन्होंने अपना वोट डालने के बाद स्याही लगी हुई अपनी अंगुली की तस्वीर के साथ हाथ जोड़े इमोजी, भारतीय संसद और पराग्वे का झंडा लगाकर ट्विटर पर यह संदेश पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर उपहास का कारण बना यह ट्वीट उनके ट्विटर पेज पर चार घंटे से अधिक समय तक रहा। इस गड़बड़ी के तुरंत बाद वाड्रा सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट हटा लिया।

एक यूजर ने कहा, “रॉबर्ट वाड्रा ने 12 मई, 2019 को खुद को पराग्वे का नागरिक घोषित किया।’ एक अन्य ने व्यंग्य करते हुए पूछा, “भाजपा के अधिकार के लिए वोट दिया?”

हालांकि वाड्रा ने अपने फेसबुक पेज पर सही कैप्शन पोस्ट किया, लेकिन ट्विटर पर पोस्ट करते समय झंडा की जांच करने में विफल रहे। कुछ घंटे बाद उन्होंने ट्वीट को हटाकर अपने फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें कैप्शन में भारत का झंडा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.