Categories: Newsखेल

IPL 2019: …तो इस तरह मुंबई इंडियंस ने जीती खिताबी जंग

IPL 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हरा दिया है। बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई को आखिरी गेंद पर जीत मिली।

 टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जवाब में CSK 148 रन ही बना सकी। शेन वाटसन ने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

रोहित शर्मा के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

चेन्नई के खिलाफ आखिरी गेंद पर 1 रन की जीत के साथ मुम्बई ने चौथी बार IPL के खिताब पर कब्ज़ा कर लिया। इसके साथ ही मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा चार बार IPL ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

इस तरह पलटा मैच

मुंबई से मिले 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत शानदार रही थी, लेकिन फाफ डु प्लेसिस (26) के आउट होते ही चेन्नई का मिडिल आर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। एक समय चेन्नई ने 13वें ओवर में 82 रनों पर चार विकेट गवां दिए थे, लेकिन उसके बाद ब्रावो (15) और वाटसन (80) ने चौथे विकेट के लिए 51 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज़ टीम को जीत नहीं दिला सके। इस सीजन 692 रन बनाने वाले डेविड वॉर्नर ने ऑरेंज कैप जीती। जब-जब वॉर्नर ने औरेंज कैप जीती है तब-तब मुंबई चैंपियन बनी है। 2015 और 2017 में वॉर्नर ने औरेंज कैप जीती थी और दोनों ही साल मुंबई चैंपियन बनी थी। इमरान ताहिर ने इस सीजन में कमाल की गेंदबाज़ी की। ताहिर ने 17 मैचों में 26 विकेट लिए और पर्पल कैप को अपने नाम किया। IPL के इतिहास में पर्पल कैप जीतने वाले ताहिर दूसरे स्पिनर हैं।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.