Categories: IndiaNews

मध्य प्रदेश चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, साधु-संतों ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। मतदान से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। वहीं बीजेपी को साधु-संतों ने बड़ा झटका दिया है।

जबलपुर में शुक्रवार को साधु-संतों ने ‘नर्मदा संसद’ का आयोजन किया और इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। नर्मदा नदी के तट पर ‘नर्मदा संसद’ का आयोजन कंप्यूटर बाबा ने किया। उन्हें शिवराज सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। कुछ महीने बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस संसद में प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में साधु-संत यहां पहुंचे। उन्होंने अपनी बात कही। साथ ही कहा, “जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।”

कंप्यूटर बाबा ने खुले तौर पर शिवराज सरकार पर कई आरोप लगाए और कहा, “इस सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है, कांग्रेस को पांच साल का मौका देना चाहिए। माफ करें शिवराज और माफ करें महाराज, आइए कांग्रेस को मौका देते हैं।” नर्मदा संसद में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि चुनाव में साधु-संत कांग्रेस के लिए काम करेंगे। कंप्यूटर बाबा ने कहा, “शनिवार से साधु-संत कांग्रेस के लिए जुट जाएं और नई सरकार बनाएं।”

मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सरकार और कंप्यूटर बाबा में जमकर तनातनी चलती रही है। बाबा अब लगातार राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाकर संतों का सम्मेलन कर रहे हैं।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.