Categories: IndiaNews

VHP की धर्मसभा से पहले अयोध्या का माहौल गर्म, 1992 जैसा माहौल देख मुसलमान कर रहे हैं पलायन

अयोध्या में रविवार, 25 नवंबर को वीएचपी की धर्मसभा आयोजित होने से पहले शहर का माहौल गरमा गया है। लोग खौफ के साए में जी रहे हैं। धर्मसभा से पहले सैकड़ों मुसलमानों ने शहर से पलायन कर दिया है।

शहर के लोगों का कहना है कि यहां पर इस वक्त ठीक वैसा ही माहौल है, जैसा कि 1992 में था। 6 दिसंबर, 1992 को कार सेवकों ने बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था। इस बीच शहर में अपने समर्थकों के साथ डेरा डाले शिवसेना के सांसद संजय राउत ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब बाबरी मस्जिद को 17 मिनट में ढहाया जा सकता है, तो फिर मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने में इतनी देरी क्यों हो रही है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमने 17 मिनट में बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था, लेकिन कागजी काम, कानून या अध्यादेश बनाने में इतना समय क्यों लग रहा है।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति भवन से लेकर उत्तर प्रदेश तक बीजेपी की सरकार है। राज्यसभा में ऐसे कई सदस्य हैं जो राम मंदिर का समर्थन करते हैं।” राउत ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को अयोध्या में ‘भव्य राम मंदिर के तत्काल निर्माण’ के लिए कानून लाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में 6 दिसंबर से पहले 1992 जैसा माहौल, क्या हैं मंसूबे? बाबरी के पैरोकार ने की सुरक्षा की मांग

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या के मौजूदा हालात पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, “बीजेपी सुप्रीम कोर्ट और संविधान में विश्वास नहीं करती है। बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है। जिस तरह का माहौल अयोध्या में है, इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए और अगर जरूरत पड़े तो अयोध्या में सेना की तैनती की जानी चाहिए।”

विश्व हिंदू परिषद रविवार को राम मंदिर के जल्द से जल्द निर्माण की मांग के लिए ‘धर्म संसद’ का आयोजन करने वाली है। यही वजह है कि वीएचपी की धर्मसभा से पहले शहर का माहौल गरमा गया है। इससे पहले बाबरी मस्दिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी अयोध्या में गर्म होते माहौल पर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि एक फिर आयोध्या का माहौल 1992 जैसा हो गया है। उन्होंने मुसलमानों की सुरक्षा की मांग भी की थी।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.