पुलवामा में 14 फरवरी को आरडीएक्स से भरी जिस एसयूवी से आतंकी ने टक्कर मारकर CRPF की गाड़ी को उड़ा दी थी, उस एसयूवी मालिक की तस्वीर NIA ने जारी की है।
खबरों में का गया है कि एसयूवी के मालिक सज्जाद भट्ट आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया है। सज्जाद भट्ट के ही एसयूवी में आरडीएक्स भरकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने CRPF की गाड़ी को टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ था, बस के परखच्चे उड़ गए थे। इस हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। कई जवान घायल भी हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ढाई हजार जवानों का खाफिला बस में सवार होकर जम्मू से श्रीनगर जा रहे था। इसी दौरान जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर आतंकी हमला हुआ था। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।
पुलवामा हमले के बाद 18 फरवरी को सुरक्षा बलों ने पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर कामरान उर्फ गाजी राशिद समेत 3 आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षा बलों ने दावा किया था कि कामरान वही आतंकी था, जिसने 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रची थी, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। NIA इस हमले की जांच कर रही है। हमले के साजिशकर्ता को मारे जाने के बाद NIA की टीम हमले में इस्तेमाल एसयूवी के मालिक को सज्जा भट्ट की तलाश कर रही है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.